मन की बात के 130वें एपिसोड का हुआ सामूहिक प्रसारण, उत्तराखंड को बार-बार मिल रही राष्ट्रीय पहचान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड का आज देशभर में प्रसारण किया गया।

देहरादून

 

मन की बात के 130वें एपिसोड का हुआ सामूहिक प्रसारण, उत्तराखंड को बार-बार मिल रही राष्ट्रीय पहचान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड का आज देशभर में प्रसारण किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड में भी लोगों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के माध्यम से समाज, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों के कार्यों को देश के सामने रखा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात के हर एपिसोड से प्रेरणा मिलती है और यह कार्यक्रम कर्मयोगियों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार मन की बात में राज्य के कार्यों, उच्च हिमालय क्षेत्रों की गतिविधियों, महिलाओं और युवाओं के प्रयासों को देश-दुनिया के सामने रखा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नवंबर के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा को विशेष रूप से शामिल किया था और स्वयं भी यात्रा में भाग लेकर उसका संदेश दिया। इसके बाद राज्य में पर्यटन को नई गति मिली है। पहले जो रोजगार और व्यवसाय सीमित महीनों तक रहते थे, वे अब धीरे-धीरे वर्षभर चलने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से उत्तराखंड की पहचान पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में और मजबूत हो रही है।