बीजेपी देगी धरना

 

उत्तराखंड में 7 सितंबर को कांग्रेस के सीएम आवास घेराव के ऐलान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस जहां सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी में है, वहीं बीजेपी ने भी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के जवाब में प्रदेशभर में धरना देने का फैसला किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर मुद्दाविहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी 7 सितंबर को प्रदेश के सभी जनपदों में ‘समरसता संकल्प’ धरना देगी। उन्होंने कहा कि इस धरने में बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति समाज के कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर मौजूद रहेंगे।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीजेपी का उद्देश्य समाज में सौहार्द और सामाजिक समरसता का वातावरण बनाए रखना है। उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि बीजेपी पूरे प्रदेश में एकजुटता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास करेगी।