देहरादून
बीते दिनों हुए वर्दी घोटाले के कारण विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े करता दिखाई दिया, वही होमगार्ड्स व नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले पर मुख्यमंत्री धामी द्वारा एक्शन लेते हुए घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया गया___वही मुख्यमंत्री धामी के इस नए एक्शन की प्रसंशा करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की सरकार का असली अर्थ मुख्यमंत्री धामी ने बताया है____उन्होने बताया कि भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारी को खत्म करना मुख्यमंत्री धामी का हमेशा से ध्येय रहा है और जिसका परिणाम भी है कि अब तक 300 से अधिक भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गये विभिन्न विभागों के लोगों पर कार्यवाही भी की गयी है___उन्होने बताया मुख्यमंत्री धामी ने जिस प्रकार जनता से वादा किया है की भ्रष्टाचार की जड़ो को प्रदेश से निकाल फेकना है उस पर लगातार कार्य भी कर रहे है___चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा मुख्यमंत्री के कार्यों से विपक्ष घबराया हुआ है जिसके चलते जनता के बीच कानून व्यवस्था के प्रति भ्रम फैला षड्यंत्र रचने का कार्य विपक्ष कर रहा है।