देहरादून
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में 77 वा गणतंत्र दिवस मनाने का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते परेड ग्राउंड में कई विभागों की झांकियां भी निकाली जाएगी साथी पुलिस के कई अधिकारियों को भी इस दौरान सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से परेड ग्राउंड के चारों तरफ पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है ओर इस दौरान ट्रैफिक रुट को भी डाइवर्ट किया गया है।