देहरादून
जिले में आज से शुरू होगा “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान उत्तराखण्ड शासन द्वारा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अन्तर्गत जिले की न्याय पंचायतों में कैम्प लगाए जाने तथा न्याय पंचायतों,ग्राम पंचायतों में जन-सामान्य को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही किए जाने के सम्बंध में दिशा निर्देश दिये गए हैं। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि अभियान को जनपद स्तर पर सफल बनाने और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच न्याय पंचायत स्तर पर आम जनमानस तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। आगे मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम 45 दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम में संगठन की तरफ से दायित्वधारी मंत्री,विधायक और सांसद उपस्थित रहेंगे, वहीं 970 के लगभग हमारी न्याय पंचायत है प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर भी लगाए जाएंगे और जनता की क्या समस्या है इसे जानने का प्रयास किया जाएगा साथ ही साथ कितने समस्याओं का समाधान हुआ यह भी जाना जाएगा।