मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में एरोमा पार्क, ईएमसी और फोरलेन परियोजनाओं का लिया जायजा

काशीपुर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अपने एक दिवसीय काशीपुर दौरे के दौरान जिले की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

वीओ- आपको बताते कि मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सिडकुल के निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर यानी ईएमसी पार्क, सिडकुल कार्यालय और हेमपुर नेपा फार्म की 803 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि 177 करोड़ रुपये की लागत वाले ईएमसी प्रोजेक्ट में 56 प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 22 प्लॉट आवंटित हो चुके हैं। शेष कार्य के लिए शासन से 45 करोड़ रुपये की मांग की गई है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने ईएमसी परिसर में पौधारोपण भी किया।
इसके बाद मुख्य सचिव ने काशीपुर-रामनगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रस्तावित काशीपुर बाईपास रिंग रोड का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 494 करोड़ रुपये की लागत वाली फोरलेन परियोजना का टेंडर हो चुका है। भूमि मुआवजा वितरण और वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव के इस दौरे को काशीपुर की आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास परियोजनाओं में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बाइट – आनंद वर्द्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखंड