देहरादून एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर आमजन की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस ने शहर और देहात क्षेत्रों में देर रात तक व्यापक आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।

देहरादून

 

देहरादून एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर आमजन की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस ने शहर और देहात क्षेत्रों में देर रात तक व्यापक आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। सभी क्षेत्राधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीम की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। अभियान के तहत पुलिस ने करीब 3,799 वाहनों की चेकिंग की, जबकि लगभग 4,981 लोगों से पूछताछ कर उनके सत्यापन से जुड़े दस्तावेज जांचे गए। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से भी गहन पूछताछ की गई। एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा और संदिग्धों की तलाश को लेकर इस तरह के सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।