देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड की सलामी ली और पीआरडी जवानों को शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि पीआरडी जवानों का भी काफी महत्वपूर्ण योगदान रहता है और आज के दिन में सभी पीआरडी जवानों को शुभकामनाएं देता हूं। प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर राजधानी देहरादून में आयोजित रैतिक परेड में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रहीं। आपको बता दें कि पीआरडी जवान प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि बाढ़, भूकंप, और भूस्खलन के दौरान राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा पीआरडी जवानों को सैन्य बलों की सहायता के लिए भी तैनात किया जा सकता है, खासकर आपातकालीन स्थितियों में। पीआरडी जवान सामुदायिक सेवा कार्यों में भी शामिल होते हैं, जैसे कि वन संरक्षण, सड़क निर्माण, और अन्य विकास कार्यों और पीआरडी जवानों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता करने के लिए तैनात किया जा सकता है।