सीएम धामी ने जताया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार, 1700 करोड़ की स्वीकृति से 184 ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड को मिले 1700 करोड़ रुपये के बजट आवंटन के लिए आभार व्यक्त किया है। यह राशि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क विकास के लिए स्वीकृत की गई है।

 

योजना के तहत कुल 184 ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 1228 किलोमीटर होगी। सरकार का मानना है कि इस स्वीकृति से पर्वतीय क्षेत्रों में संपर्क बढ़ेगा, आवाजाही सुगम होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई यह मंजूरी उत्तराखंड के लिए बड़ा कदम है और इससे गांवों तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सहयोग के लिए धन्यवाद भी जताया।