देहरादून :- 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। रैली में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। और उत्तराखंड संगठन भी तैयारी में पूरी तरह सक्रिय है।
रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने सभी जिलों और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। लक्ष्य राज्य से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाना संगठन अब बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहा है ताकि रैली में उत्तराखंड की मजबूत भागीदारी दिखे।
राहुल गांधी की यह रैली भाजपा सरकार पर कांग्रेस के बड़े राजनीतिक वार के रूप में देखी जा रही है… और अब पूरा जोर भीड़ जुटाने पर है। इसी की तैयारी को लेकर कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ।