देहरादून – धराली क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह संवेदनशील है और आवश्यक कदम तेजी के साथ उठा रही है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को भेजे गए प्रस्तावों में से 1,200 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है, जबकि शेष प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद और राशि मिलने की संभावना है।
भट्ट ने कहा कि धराली के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है, जो जल्द ही ज़मीन पर दिखाई देगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि वे सुझाव तो दें, लेकिन थराली जैसे गंभीर विषय पर राजनीति करने से बचें।