SIR विशेष गहन पुनः निरीक्षण प्रक्रिया शुरू

देहरादून भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में चलाए जा रहे Special Intensive Revision (SIR) अभियान की प्रक्रियाएं अब उत्तराखंड में भी शुरू हो गई हैं। इस चरण में आगामी विशेष गहन पुनः निरीक्षण को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार SIR के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी मतदाता को असुविधा न हो, जिसके लिए टीमों को घर-घर जाकर समन्वय और संवाद अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि निर्वाचन आयोग अब तक 11 बार देशव्यापी विशेष गहन पुनः निरीक्षण करा चुका है। उत्तराखंड में पिछला निरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था, जबकि इस बार 2025 में बिहार के बाद दूसरे चरण में 12 राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी SIR प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य लक्ष्य हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना है, ताकि कोई भी मताधिकार से वंचित न रहे।