देहरादून – प्रदेश में मानव – वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा है, जंगली जानवरो का ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों पर हमला करने के प्रकरणों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है, वन्यजीवो के रीआईशी इलाकों में लगातार आक्रमक होने पर विपक्ष भी सरकार पर सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है___तो वही चिंता जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी व शासन प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, वनमंत्री के निर्देशानुसार टीम को गठित किया गया है साथ ही एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिसपर किसी भी घातक जानवर के दिखाई पड़ने पर सूचित किया जा सकेगा____फारेस्ट अधिकारी लगातार गश्त लगाने का काम कर रहे है व जनप्रतिनिधि ग्रामीण लोगों के साथ मुख्यमंत्री व वनमंत्री दोनो बैठक कर चुके है, और जनसहयोग के माध्यम से किसी भी घातक जानवरो को मारने का भी आदेश जारी किया गया है___जो की एक बेहतर पहल साबित होगी___उन्होंने कहा की नागरिकों की सुरक्षा व जान बचाने के लिए जो भी बेहतर कार्य हो सकते है सरकार निरंतर उन्हे करने का काम कर रही है।