हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता मेले का आज शुभारंभ हुआ। इस वर्ष को सहकारिता वर्ष के रूप में मनाते हुए राज्य के सभी 13 जिलों में सहकारिता मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों एवं महिला समूहों के उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।
मंत्री ने समूहों के उत्पादों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध कराने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के 10 जिलों में सहकारिता मेलों का आयोजन पूरा हो चुका है, जबकि शेष तीन जिलों में भी जल्द मेले होंगे। कार्यक्रम का समापन देहरादून में किया जाएगा
जिसमें केंद्रीय सहकारिता मंत्री के भी शामिल होने की संभावना है।