हाईकमान द्वारा प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए कमर कस्ती हुई नज़र आ रही है।

देहरादून

 

 

हाईकमान द्वारा प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए कमर कस्ती हुई नज़र आ रही है, वही बीते सोमवार देर शाम हुई दिल्ली में बैठक के दौरान हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस को आक्रमक रूप से चुनाव में उतरने के निर्देश भी दिये है जिसके चलते प्रभावी ढंग से प्रदेश कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए उत्सुक दिखाई दे रही है, वही भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि अगर कांग्रेस आक्रामकता से चुनाव लड़ने की बात कहती है तो भाजपा को कोई दिक्कत नहीं है, हर पार्टी अपनी स्ट्रैटजी बनाती है, कांग्रेस की अपनी स्ट्रैटजी है और भाजपा की स्ट्रैटजी अलग है, कांग्रेस चुनाव की तैयारी करती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर दिन चुनाव में होती है, यह तो आने वाला समय व चुनाव ही बताएगा की क्या होता है, चमोली ने कहा कि कांग्रेस अपने हिसाब से चुनाव लड़ेगी और भारतीय जनता पार्टी अपने हिसाब से चुनावों में दिखेगी।