कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर सुर्खियों में है बताते चले कि हरक सिंह रावत को मंचों पर नाचते हुए आपने देखा होगा लेकिन अब हरक सिंह रावत का दूसरा अवतार सामने आया है।

देहरादून

 

 

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर सुर्खियों में है बताते चले कि हरक सिंह रावत को मंचों पर नाचते हुए आपने देखा होगा लेकिन अब हरक सिंह रावत का दूसरा अवतार सामने आया है हरक सिंह रावत नेताओं को डोरे डाल रहे हैं बताते चलें कि उधम सिंह नगर से भाजपा के निष्कासित विधायक राजकुमार ठुकराल का हाथ देखकर हरक सिंह रावत 2027 की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं

वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने हरक सिंह रावत पर प्रहार करते हुए कहा कि हरक सिंह उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता हैं और उस नाते हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन हम हरक सिंह रावत जी की कौन सी बात को सही माने, कौन सी बात को गलत माने, ये हम भी नहीं समझ पाए हैं और स्वयं हरक सिंह रावत भी नहीं समझ पाए हैं। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी से उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत की। भारतीय जनता पार्टी ने उनको एक अच्छा प्लेटफार्म दिया और कुछ समय बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को फिर छोड़ दी और फिर वह बहुजन समाज पार्टी में चले गए। बहुजन समाज पार्टी में जब रहे तो फिर वो अलग प्रकार की बातें करते थे। बहुजन समाज पार्टी के बाद फिर वापस फिर वो कांग्रेस में गए। कांग्रेस में जाने के बाद लंबे समय राजनीति करने के पश्चात फिर वो भारतीय जनता पार्टी में आए। भारतीय जनता पार्टी में राजनीति करने के बाद फिर वो कांग्रेस में चले गए। अब हम हरक सिंह रावत जी से पूछना चाहते हैं कि जब आप भारतीय जनता पार्टी में आपने राजनीति की शुरुआत की, जब आपने वो बात कही, वो बात सही है या फिर आप बहुजन समाज पार्टी में जब गए वो बात सही है। बहुजन समाज पार्टी के पश्चात आप कांग्रेस में गए वो बात सही है। कांग्रेस के बाद फिर आप भारतीय जनता पार्टी में आए। भारतीय जनता पार्टी से आप मंत्री भी बने।