राजभवन देहरादून में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तक का औपचारिक लोकार्पण किया गया।

देहरादून

 

 

राजभवन देहरादून में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तक का औपचारिक लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने लेखिका संभावना पंत की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी द्वारा लिखी गई यह कृति न केवल एक नेता के जीवन-संघर्ष और मूल्यों को उजागर करती है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी है।राज्यपाल ने कहा कि पुस्तक में मुख्यमंत्री के जन्म, बाल्यकाल, पारिवारिक संस्कारों, फौजी परिवेश में बीते संघर्षों तथा जनसेवा की यात्रा का गहन शोध आधारित वर्णन किया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया कि संकट के समय नेतृत्व, आपदा प्रबंधन, राज्य के विकास मॉडल, जी-20 आयोजन, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और राष्ट्रीय खेलों जैसे आयोजनों ने उत्तराखंड की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है।

उन्होंने पुस्तक को उत्तराखंड के विकास, नेतृत्व क्षमता और भारतीय मूल्य प्रणाली को समझने वाली महत्वपूर्ण रचना बताते हुए हर नागरिक से इसे पढ़ने का आह्वान किया।