स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी

देहरादून

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि देशभर की तरह उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार सहित राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कोठारी ने कहा कि जिन अमर सपूतों ने स्वतंत्र भारत का सपना देखा था, उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं और आज भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और पंचायत चुनाव में मिली बड़ी जीत का भी जिक्र किया, जिसमें 11 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों में से 10, 61 ब्लॉक प्रमुख पदों के साथ कई निर्दलीयों का समर्थन भी भाजपा को मिला, जिसे पार्टी ने बड़ी उपलब्धि बताया।