देहरादून
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है। वही प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इसे भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है और सीएम पुष्कर सिंह धामी इस मौके के साक्षी बने हैं।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। बंगाल में भाजपा सरकार बनने से राज्य का विकास होगा और राजनीतिक दलों द्वारा कराई जा रही घुसपैठ पर नियंत्रण होगा।