देहरादून
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने चंपावत मामले को कांग्रेस का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 16 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर टूलकिट की तरह इस्तेमाल किया।रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए घटिया राजनीति कर बच्ची की मनोस्थिति से खिलवाड़ किया गया। इससे बच्ची का जीवन और विकास प्रभावित होगा। चंपावत पुलिस ने SIT जांच और मजिस्ट्रेट बयान में कोई घटना नहीं पाई। उन्होनें कहा कि वह बच्ची के मामले में संवेदनशील है, और मुद्दाविहीन कांग्रेस को इस मामले में राजनीति करके निश्चित ही नुकसान होगा साथ ही इसका तगड़ा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ेगा।