पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा का खौफनाक चेहरा सामने आया है।

देहरादून

 

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा का खौफनाक चेहरा सामने आया है। राज्य के दिग्गज भाजपा नेता और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे राज्य में तनाव का माहौल है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की घोर निंदा करता हूँ। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिंसा का कहीं कोई स्थान नहीं होता। इस प्रकार का माहौल बनाने का प्रयास उनकी हताशा और निराशा का परिणाम है। जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बंगाल में अब डबल इंजन की सरकार बनी है, जो प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन स्थापित करेगी और इस भय एवं आतंक के वातावरण को पूरी तरह समाप्त कर ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को साकार करेगी।