मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए लोकतंत्र सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में कांग्रेस शासन के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास किया गया था, लेकिन लोकतंत्र सेनानियों के अतुलनीय संघर्ष और बलिदान ने देश के लोकतंत्र को बचाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हीं संघर्षों की बदौलत आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनकर खड़ा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों के सपनों के अनुरूप देश का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, मुफ्त राशन योजना, हर घर नल से जल, उज्ज्वला योजना, पक्के मकान, किसान सम्मान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का सपना आज धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
बाइट – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी