उत्तराखंड में कल से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है।

देहरादून

 

उत्तराखंड में कल से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में यात्रा रूट की सड़कों और सुविधाओं पर महत्वपूर्ण अपडेट दिए।

 

सतपाल महाराज ने बताया कि पीडब्ल्यूडी (PWD), सिंचाई और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ यात्रा रूट की सड़कों की समीक्षा की गई है। डबराड़ी और भटवाड़ी जैसे क्षेत्रों में सिल्ट के कारण बढ़ते जलस्तर और सड़क कटाव को रोकने के लिए चैनललाइजेशन के आदेश दिए गए हैं। महाराज के द्वारा बताई गई ​मुख्य घोषणाएं:

​सुरक्षित यात्रा: एक्सीडेंट प्रोन एरिया और ब्लैक स्पॉट्स की मैपिंग के साथ जीपीएस आधारित मशीनरी तैनात की गई है।

​सुलभ सुविधाएं: पेट्रोल पंप और होटलों में निशुल्क शौचालय और पेयजल की उपलब्धता अनिवार्य की गई है। इसके लिए ‘फ्री डब्ल्यूसी’ (Free WC) के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

​ईंधन की कोई कमी नहीं: मंत्री ने बड़ी राहत देते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने से अब पेट्रोल, गैस और फॉसिल फ्यूल की कोई किल्लत नहीं होगी।