हुड़दंगी पहुँचे सलाखों के पीछे

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई झगड़ा व हुड़दंग कर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पर पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत अलग -अलग स्थानों पर लोगो के मध्य विवाद होने तथा विवाद के दौरान उक्त व्यक्तियों के द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचनाओ पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, जिस पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा देहराखास क्षेत्र से झगड़ा कर रहे 11 व्यक्तियों को तथा बाजार क्षेत्र से 04 व्यक्तियों, कुल 15 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।