पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन प्रहार का असर अब देखने को मिल रहा है।

देहरादून

 

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन प्रहार का असर अब देखने को मिल रहा है। लगातार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं, इसी बीच पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश क्रांतनाथ के पैर पर गोली लगी जिसके बाद उसको अस्पताल पहुंचाया गया, मौके से आरोपी के पास देसी तमंचा, खोखा कारतूस, व्हाइट स्विफ्ट कार बरामद की गई। एसएसपी देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया कि एक स्विफ्ट नंबर की कार uk08TA 9193 चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखाई दी जो पीली कोठी हर्रावाला के पास घूमती रही। जब चालक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह बहुत तेजी से हरिद्वार ओर वाहन दौड़ाने लगा। इसके बाद पुलिस चेक पोस्टों को अलर्ट करते हुए बैरियर पर घेराबंदी की गई और पुलिस टीम कार सवार का पीछा करने लगे, इसी दौरान स्विफ्ट चालक की कार कुआं वाला के पास बोर्ड से टकरा गई और वह जंगल में भागने लगा। पुलिस टीम ने फिर उसका पीछा किया लेकिन बदमाश ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया। Ssp ने यह भी बताया कि आरोपी पर पहले भी चोरी समेत कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वर्तमान घटना के बाद भी सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।