सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

देहरादून

 

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 पर एक शिकायत के निस्तारण ना होने को लेकर खुद मौके पर जाकर निरक्षण किया और शिकायत करता से उनकी परेशानी की पूरी जानकारी ली जिसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर फोर्स क्लोज की कार्रवाई न की जाए। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना पर्याप्त कार्यवाही किए यदि कोई अधिकारी शिकायत को फोर्स क्लोज करता है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री के उपर सचिव बंसीधर तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है और किसी भी शिकायत को जादा दिन तक लंबित नही रखा जाएगा ओर जो भी समस्याएं होंगी उनपर त्वरित गति से काम किया जाएगा ।