हरिद्वार
भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते को लेकर जहां एक और संत उत्साहित हैं तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए इससे न केवल किसानों को बल्कि हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ होने की बात कही। उन्होंने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि ट्रंप ओर मोदी की वार्ता के बाद टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 पर आ गया जिसका न केवल किसानों को होगा बल्कि अन्य क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जो अमेरिका ने टैरिफ कम किया है वो कोई उपहार नहीं है बल्कि यह भारत की ताकत है।