देहरादून
चुनावी साल में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सचिव सचिन कुर्वे को सौंपी हैँ. ऐसे में पहाड़ में पटरी से उतरी स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाना बढ़ी चुनौती होगी. स्वास्थ्य विभाग का चार्ज लेने के बाद सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे का कहना हैँ कि पूर्व के अधिकारियो के बेहतर काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा. साथ ही नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर हेली एम्बुलेंस के साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी दूरस्थ इलाकों तक पहुँचाया जाएगा.