देहरादून
उत्तराखंड के सांसदों की सांसद निधि को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सांसद निधि का बड़ा हिस्सा उत्तराखंड के बजाय अन्य राज्यों के विकास कार्यों में खर्च किया गया।
इस मुद्दे पर जब भाजपा से सवाल किया गया तो प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर का बयान सामने आया, जिसे विपक्ष ने हास्यास्पद करार दिया है।
नवीन ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि *उत्तराखंड के लोग देश के अलग–अलग हिस्सों में निवास करते हैं। ऐसे में जब दूसरे राज्यों में रहने वाले उत्तराखंडी नागरिकों के विकास कार्य पूरे नहीं हो पाते, तो वे अपने सांसदों से मदद मांगते हैं। सांसद वहां विकास कार्य कराते हैं* क्योंकि पूरा देश एक है और सबसे बड़ी प्राथमिकता विकास है।