देहरादून
प्रदेश के उधमसिंह नगर में बीते दिनों हुए किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की निष्पक्ष,उच्च स्तरीय न्यायिक जाँच व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा पुलिस मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया_वही कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है व इस प्रकार के विषयो को मुद्दा बना केवल राजनीति करने का काम कांग्रेस कर रही है_उन्होंने बताया की उययुक्त मामले के घटित होने के बाद मुख्यमंत्री धामी द्वारा संज्ञान लिया गया जिसके बाद कुमाऊं कमीशनर द्वारा SIT गठित कर जांच की जा रही है, वही जांच के बाद जो भी अपराधी पाए जायेंगे उनपर कार्यवाही भी की जाएगी_वही प्रदेश अध्यक्ष ने हिदायत दी है कि कांग्रेस को जनसमस्याओं के विषयों को लेकर मुद्दे उठाने चाहिए वही इस प्रकार जनता के बीच भ्रम फैलाना उचित नही हैं।