उपनल कर्मियों के लिए काफी संघर्ष के बाद अच्छी खबर आई बीती रोज कैबिनेट ने उपनल कर्मियों के समान कार्य-समान वेतन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

देहरादून

 

 

उपनल कर्मियों के लिए काफी संघर्ष के बाद अच्छी खबर आई बीती रोज कैबिनेट ने उपनल कर्मियों के समान कार्य-समान वेतन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। गुरुवार शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी कल हुई कैबिनेट बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित सब कमेटी की रिपोर्ट को रखा गया सब कमेटी ने रिपोर्ट में 12 वर्ष की बजाय 10 साल की सेवा पूरी करने वाले उपनल कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने की संस्तुति की थी। अब कैबिनेट ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैलसे को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐतिहासिक फैसला बताया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ खड़ी है उपनल कर्मचारियों की जो मांग थी उसको राज्य सरकार ने धरातल पर उतारने का काम किया है और अब दस वर्ष से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मियों को क्रम वार समान कार्य समान वेतन के तहत लाभ दिया जाएगा ।