प्रदेश में जमीन विवादों का निपटारा करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

देहरादून

 

 

प्रदेश में जमीन विवादों का निपटारा करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा…. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विवादों का शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए हैं….मुख्यमंत्री ने कहा की मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह अभियान की समीक्षा करेंगे…इसे लेकर राज्य में भूमि संबंधी विवादों का निपटारा करने के लिए मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि सभी जिलों में लंबित भूमि विवादों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए,साथ ही सभी विवादित मामलों का निपटारा एक माह की समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए… मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान के अंत तक भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों को शून्य स्तर तक लाया जाएगा।