देहरादून
उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर ऑडियो–वीडियो विवाद को लेकर गरमा गई है। सामने आए नए वीडियो और पहले वायरल हुए ऑडियो को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। सीएम धामी ने कहा कि जिस तरह से एक ऑडियो सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की गई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जिम्मेदारी का परिचय नहीं दिया और जनता को भड़काने, भ्रम और संदेह फैलाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जब नया वीडियो सामने आया है, तो संबंधित लोगों को इस पर भी जवाब देना चाहिए और उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अंकिता की आत्मा को राजनीति के लिए इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है और जनता सब कुछ देख और समझ रही है।