देहरादून
बीते दिन मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा की उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ उन्हें सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया |साथ ही कहा की वह जिस भी जाँच के लिए कहेंगे सरकार उनपर जल्द ही निर्णय करेगी।