अंकिता हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकार इस पूरे मामले में कानून के दायरे में रहकर लगातार कार्रवाई कर रही है।

देहरादून

 

 

अंकिता हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकार इस पूरे मामले में कानून के दायरे में रहकर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया अपने स्तर पर चलती रहेगी, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट का निर्णय भी शामिल है और राज्य में एसआईटी जांच भी जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अन्य जरूरी कानूनी पहलुओं पर भी गंभीरता से विमर्श कर रही है और विमर्श के बाद अंकिता के माता-पिता द्वारा रखी गई मांगों पर सरकार स्तर से निर्णय लिया जाएगा। सीएम धामी ने यह भी आरोप लगाया कि बीते पंद्रह दिनों से अधिक समय तक प्रदेश का कीमती समय बर्बाद किया गया, जिससे राज्य की कई योजनाएं प्रभावित हुईं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास हुआ। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कारण अवरोध पैदा हुआ है, उन्हें उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।