देहरादून
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने दिसंबर माह के पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर जिलों में कार्यशालाएं होनी है और हमारे इसमें कवि सम्मेलन होने हैं। हमारे जो महापुरुष हैं उनके स्मारक हैं, उनकी स्वच्छता का कार्यक्रम होना है। 24 दिसंबर को दीपोत्सव का कार्यक्रम होना है और इसके साथ, साथ 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का कार्यक्रम भी हम लोग मनाने जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के जो पुत्र जोरास-जोरावर सिंह और फतेह सिंह उनकी शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का एक प्रशंसनीय कार्य किया है और क्योंकि उन्होंने अपने समाज धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, इस कारण से हम लोग उनके शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।