भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किए गए AI वीडियो को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है…पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहां इस वीडियो पर पहले ही अपनी कड़ी आपत्ति जता चुके है।

देहरादून

 

भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किए गए AI वीडियो को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है…पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहां इस वीडियो पर पहले ही अपनी कड़ी आपत्ति जता चुके है, तो वहीं AI के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता भी जाहिर की है….दूसरी ओर, भाजपा ने हरीश रावत के आरोपों पर पलटवार करते हुए इसे सच्चाई दिखाने वाला वीडियो बताया है…..

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि AI का दुरुपयोग आज एक अंतरराष्ट्रीय समस्या बन चुका है….. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर AI के दुरुपयोग को रोकने की बात करते हैं, लेकिन देश और उत्तराखंड के भीतर भाजपा के नेता राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ माहौल बनाने के लिए AI का दुरुपयोग कर रहे हैं….हरीश रावत ने कहा कि यह भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को दर्शाता है, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर AI के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाई जाती है, जबकि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उसी AI का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जनता इस खेल को समझेगी और वे इसका पर्दाफाश करते रहेंगे….

उधर, हरीश रावत के बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी AI के दुरुपयोग के खिलाफ पहले भी बोलते रहे हैं और आगे भी बोलते रहेंगे…. उन्होंने यह भी माना कि AI का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए…..हालांकि, भाजपा प्रवक्ता ने साफ किया कि भाजपा के सोशल मीडिया पेज पर डाले गए वीडियो के जरिए सच्चाई सामने रखी गई है….उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण और दुष्टीकरण की राजनीति के बाद अगर हरीश रावत को इस वीडियो से परेशानी हो रही है, तो यह उनका नजरिया है। भाजपा का दावा है कि AI वीडियो के माध्यम से हरीश रावत को आईना दिखाया गया है, जिसका सामना वे नहीं कर पा रहे हैं….

कुल मिलाकर, AI वीडियो को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग तेज हो गई है…. जहां एक तरफ AI के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसे सच्चाई दिखाने का माध्यम बताया जा रहा है…. आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है….