देहरादून
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद चौबीस दिसंबर को संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर उत्तराखंड की राजधानी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है अटल जी का उत्तराखंड से खासा लगाव रहा है हम लोगों के पास से उनके चित्रों कविताओं को इकट्ठा कर रहे है इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महानुभावों को सम्मानित भी किया जाना है यह आयोजन अटल की के आदर्शों उनके सुशासन के दृष्टिकोण और उनकी कविताओं के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।