बीते रविवार ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सर्दियों में उत्तराखण्ड की हिमालयी वादियों की यात्रा करने के लिए अपील लोगो से की है साथ ही विंटर टूरिज्म, वेडिंग डेस्टिनेशन, खेलो का भी उल्लेख किया है।

देहरादून

 

बीते रविवार ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सर्दियों में उत्तराखण्ड की हिमालयी वादियों की यात्रा करने के लिए अपील लोगो से की है साथ ही विंटर टूरिज्म, वेडिंग डेस्टिनेशन, खेलो का भी उल्लेख किया है, वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विंटर टूरिज्म विषय की प्रसंशा करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बहुत अच्छी तरह से उत्तराखण्ड की वादियों का उल्लेख किया गया है, चाहे प्रधानमंत्री मोदी हो या मुख्यमंत्री धामी हमेशा उत्तराखण्ड को केंद्र में रखकर बात करते है, कि किस प्रकार से प्रदेश की आर्थिकी में और अधिक बढ़ोतरी हो, इसकी हमेशा चिंता रहती है, इसलिए मोदी जी द्वारा विंटर टूरिज्म पर जोर डाला है, साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखण्ड का विषय साझा किया गया जो की प्रसंशनीय है और ये लोगो द्वारा कई बार प्रमाणित भी होता दिखा कि जबसे मोदी द्वारा उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में रखा गया उसके बाद से कई लोगो ने अपना वेडिंग डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड को ही बनाया जिससे राज्य की आर्थिकी में भी मुनाफा होता दिख रहा है, दीप्ती रावत ने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड टूरिज्म का ब्रांड अम्बेसडर कहते हुए बताया की निश्चित ही भविष्य में भी इसका और अधिक लाभ प्रदेश को मिलेगा।