प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि ‘मन की बात’ ऐसा कार्यक्रम है जिसे सुनने के लिए देशभर में लोग हमेशा उत्साहित रहते हैं।

देहरादून

 

 

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि ‘मन की बात’ ऐसा कार्यक्रम है जिसे सुनने के लिए देशभर में लोग हमेशा उत्साहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास पाँच प्रदेशों की ज़िम्मेदारी है और वे राष्ट्रीय कोर कमेटी की सदस्य भी हैं, जहां हर एपिसोड की तैयारियों पर सूक्ष्मता से काम होता है। इस बार 30 तारीख को प्रसारित होने वाला 127वां और मासिक का अंतिम संदेश है, जिसके लिए उत्तराखंड में भी बूथ स्तर तक पूरी रणनीति पहले से तैयार कर ली गई है। सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिले के प्रतिनिधि, विधायक और मंत्री—हर कोई उस दिन सामूहिक रूप से मन की बात सुनता है। उन्होंने कहा कि लोगों में हमेशा उत्सुकता रहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार किस गांव, किस शहर, किस स्वयं सहायता समूह या किसी एनजीओ के श्रेष्ठ कार्य का उल्लेख करेंगे। कई बार मोदी जी उत्तराखंड को स्पिरिचुअल कैपिटल बनाने की बात करते हैं, कभी यहां की उपलब्धियों और चुनौतियों का जिक्र करते हैं—जिससे राज्य के लोगों में गर्व और प्रेरणा का भाव और अधिक प्रबल होता है।