हरिद्वार में होने वाले कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 अखाड़ों के आचार्यों और संतों के साथ बैठक की।

देहरादून

 

हरिद्वार में होने वाले कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 अखाड़ों के आचार्यों और संतों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम ने 2027 कुंभ स्नान की प्रमुख तिथियों की घोषणा की…..मुख्यमंत्री ने कहा कि अखाड़ों के संतों से सुझाव और मार्गदर्शन लिया गया है। सभी संतों ने दिव्य और भव्य कुंभ आयोजन के लिए आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि कुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरी तैयारी के साथ आयोजित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।