विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन और 20वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2025 का शुभारंभ।

देहरादून

 

 

विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन और 20वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2025 का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में आपदाओं को लेकर लोगों की आम धारणा पर बात की…. सीएम धामी ने कहा कि कई बार दूसरे राज्यों के लोग पूछते हैं कि जहां आपदा आई, क्या वहां भारी निर्माण कार्य हुआ था। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने पर या फोन के माध्यम से भी उनसे कई लोगों ने यही सवाल किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में कई ऐसे स्थान हैं जहां कोई भी निर्माण कार्य या ढांचा मौजूद नहीं था, फिर भी बादल फटने, लैंडस्लाइड और भारी नुकसान की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिना किसी निर्माण के भी आपदाएं क्यों आ रही हैं, इस पर गंभीर शोध की आवश्यकता है।