देहरादून
देहरादून में राज्य सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए समान वेतन व्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस विषय पर प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है और तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसकी घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है, जिसमें चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों को समान वेतन संरचना में शामिल करने पर सहमति बनी है।सीएम ने स्पष्ट किया कि उपनल कर्मचारी राज्य व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं और अनेक विभागों में अहम सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए उन्हें भी राज्य की सुविधाओं और लाभों का हक मिलना चाहिए। सरकार ने आगे भी इस प्रक्रिया को गति देने का आश्वासन दिया है।