देहरादून
देहरादून में आगामी 28, 29 और 30 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है। अधिवेशन को लेकर संगठन की राष्ट्रीय टीम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से करीब 1500 से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। 28 नवंबर की सुबह अधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ करेंगे। वहीं यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार से इस वर्ष गोरखपुर के कृष्णा पांडेय को सम्मानित किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदान करेंगे। दूसरे दिन पारंपरिक वेशभूषा में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसके अलावा अधिवेशन में शिक्षा, युवा, लाइफस्टाइल और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित पांच प्रस्तावों पर भी मंथन किया जाएगा।