जिले में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (HSRP) से जुड़ी सेवाओं को लेकर वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने वाली है।

देहरादून

 

जिले में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (HSRP) से जुड़ी सेवाओं को लेकर वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने वाली है। नई गाड़ियों की नंबर प्लेटें पहले से ही डीलर स्तर पर तैयार होती हैं और उनकी लागत एक्स-शोरूम प्राइस में शामिल रहती है। हालांकि पुरानी गाड़ियों में टूटी, खोई या न लगी नंबर प्लेट को बदलने के लिए वाहन मालिकों को अब तक परेशानी झेलनी पड़ रही थी, क्योंकि बुक-माई-एचएसआरपी पोर्टल पर राज्य का विकल्प उपलब्ध नहीं हो रहा था।आरटीओ प्रशासन के अनुसार, अब मुख्यालय द्वारा एक साझा प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जिसमें पुरानी गाड़ियों की एचएसआरपी बनाने वाले सभी अधिकृत निर्माताओं को जोड़ा जा रहा है। अधिकारी का कहना है कि अगले 10 दिनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिसके बाद प्रदेश के सभी वाहन मालिकों को आसानी से एचएसआरपी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिल सकेगी।