देहरादून
उत्तराखंड में लगातार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार हो रहे हैं। डेमोग्राफिक चेंज हो रहा है और साथ ही फर्जी राशन कार्ड, आधार कार्ड भी बना रहे हैं जिस पर अब सीएम धामी सख्त हो गए हैं।
सीएम ने इस सवाल पर कहा कि मैनें अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि पिछले 10 सालों में जो भी डेमोग्राफी में चेंज हुआ, पिछले 10 सालों का पूरा रिकॉर्ड, जो प्रमाण पत्र इत्यादि बनाए गए उस पर सघन जांच की जाए जिसकी जांच शुरू हो गई है। सीएम ने कहा कि मैं फिर से सभी अधिकारियों को मैंने कहा है कि पिछले कम से कम एटलीस्ट 10 सालों का रिकॉर्ड देखा जाए जिसमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाए गए हैं बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं उसकी जांच हो और इसके बादफर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।