फसल खरीद 

देहरादून

 

उत्तराखंड में किसानों से धान और मंडुवा खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रदेश में 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक धान की खरीद होगी। सामान्य धान का एमएसपी 2,441 और ग्रेड-ए धान का 2,461 रुपये प्रति कुंतल तय है। वहीं मंडुवा का एमएसपी 5,205 रुपये प्रति कुंतल रहेगा। धान खरीद का लक्ष्य 7 लाख मीट्रिक टन और मंडुवा का 12 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। मंत्री ने खरीद केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।