मादक पदार्थों की तस्करी में लिफ्त 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा दिनांक 03/11/2026 को संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की आकस्मिक चेकिंग के दौरान दिनांक 10.11.2026 को सेलाकुई स्थित राजा के ढाबे के पास से अभियुक्त देवेन्द्र के कब्जे से 9.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।