कांग्रेस कूच।

 

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मैदान के कथित शुद्धिकरण को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाई हुई है। वहीं, राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर के विरोध में आज कांग्रेस ने देहरादून में सचिवालय कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सचिवालय कूच में शामिल हुए।

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने सरकार और भाजपा पर राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग की।