टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देहरादून में श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर सेवादल की ओर से 26वीं ऐतिहासिक भव्य शिव बारात शोभा यात्रा का आयोजन आज किया जा रहा है। सावन में निकलने वाली इस यात्रा में संत-महंतों के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल होने पहुँचे। पूरे नगर में परिक्रमा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। शोभायात्रा का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भक्ति का सागर है, जिसमें लाखों लोग पुण्य के भागी बनते हैं। उन्होंने सेवादल के प्रयासों की सराहना की साथ ही सभी को ऐतिहासिक शिव बारात की शुभकामनाएं दी। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 महंत श्री भरतगिरी महाराज ने बताया कि टपकेश्वर महादेव मंदिर आदि-अनादिकालीन तीर्थ है, जहां द्रोणपुत्र अश्वत्थामा ने तपस्या की थी वही से आज भगवान शिव विभिन्न स्वरूपों में नगर परिक्रमा कर आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं जंगम शिवालय के महंत श्री कृष्णगिरी ने विश्वभर के भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि यह यात्रा भक्तों के कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि टपकेश्वर सेवा दल के माध्यम से आज दिव्यता, भव्यता व सजावट के साथ भगवान भोलेनाथ अनेक स्वरूप में नगरवासियो को दर्शन देने निकले है, जिसका सभी को हर वर्ष इंतज़ार रहता है।